Scheme : 1 लाख से अधिक महिलाओं को जल्द मिलेगा उनका पैसा Profit के साथ

Scheme : अपनी जमा पूंजी को सही जगह सुरक्षित करने का ये तरीका सबसे बेहतर है। सरकार की इस योजना के साथ जुड़ कर हर महिला अपनी सेविंग पर अच्छी बढी हुई राशि प्राप्त कर सकती है। करना क्या है? बस महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट ((MSSC) (Scheme) में खाता खुलवाना है।

क्या है महिला सम्मान सेविंग स्कीम (Scheme)

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC) एक विशेष बचत योजना (Scheme) है। जो भारतीय महिलाओं और लड़कियों के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत महिलाएं न्यूनतम ₹1,000 से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए तक का निवेश कर सकती हैं।

मिलेगी अच्छी ब्याज दर 

Scheme

MSSC पर 7.5% की वार्षिक ब्याज दर मिलती है। जो त्रैमासिक रुप से भुगतान की जाती है। इसकी परिपक्वता अवधि 2 साल की होती है। इस दौरान 2 लाख के निवेश पर 2.32 लाख रुपए की राशि प्राप्त की जा सकती है।

यह योजना (Scheme)  मार्च 2025 तक उपलब्ध है और इसे पोस्ट ऑफिस और कुछ चुनिंदा बैंकों के माध्यम से खोला जा सकता है। निवेश पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है, लेकिन ब्याज पर टैक्स काटा जाएगा।​

केंद्र सरकार ने महिलाओं की बचत और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए साल 2023 में महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की लॉन्च की थी। जिसे महिलाओं का खूब समर्थन भी मिला है। इस योजना में केवल दो साल के लिए निवेश किया जाता है।

यदि आप महिलाएं है तो आज ही इस योजना में खाता खुलवाकर इसका लाभ लें। इस योजना के जरिए महिलाएं अपने आनेवाले कल को सुरक्षित कर सकती हैं। इस योजना में पोस्ट ऑफिस के तहत खाता खोला जाता है। केंद्र सरकार की यह स्कीम एक बार के लिए ही उपलब्ध है। जो अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक जारी रहेगी।

पोस्ट ऑफिस के अतिरिक्त इन बैंकों भी खुलेंगे खाते 

Scheme

इस स्कीम (Scheme) का लाभ लेने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस के अलावा भी कई बैंक इसमें खाते खोलकर देंगे। वित्त मंत्रालय ने 27 जून 2023 को ई-गजट ऐलान के जरिए सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों और योग्य निजी क्षेत्र के बैंकों को महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र , 2023 को अपनाने और संचालन करने के लिए अधिकृत किया था।

स्कीम को इंडिया पोस्ट के अलावा, केवल कुछ बैंकों द्वारा ही चलाया जाता है. इनमें ये बैंको के नाम शामिल हैं ..

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा
  2. केनरा बैंक
  3. बैंक ऑफ इंडिया
  4. पीएनबी
  5. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

Cloud Kitchen : कम लागत और अधिक Profit का बिजनेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *