JEE Main : भारत देश की लड़कियां हर क्षेत्र में कमाल दिखा रही है। चाहे धरती हो या आसमान हर क्षेत्र में वे अपनी भागीदारी निभा रही है। इसी क्रम में अब एक और छात्रा का नाम जुड़ चुका है। जिन्होंने जेईई मेंस 2025 परीक्षा में टॉप कर अपनी खास पहचान बना ली है। इस छात्रा का नाम है साई मनोगना गुथिकोंडा। जो आंध्र प्रदेश की रहने वाली है। साई ने जेईई मेन्स परीक्षा में टॉप कर नया इतिहास रच दिया है। जानते है इस प्रतिभाशाली छात्रा में बारे में और भी..
साई ने रचा इतिहास
साई मनोगना गुथिकोंडा ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) मेंस 2025 सेशन 1 में फुल 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। साई ऐसा करने वाली पहली और एकमात्र महिला कैंडिडेट हैं। उन्होने जेईई मेन्स परीक्षा में नया इतिहास रच दिया है। साई मनोगना गुथिकोंडा का हॉल टिकट नंबर 250310564942 है। उन्होंने महिला वर्ग में टॉप किया और देश भर में जनरल कैटेगरी में प्रभावशाली 12वीं रैंक हासिल की। 100 फीसदी एनटीए स्कोर अर्जित करने वाले 14 स्टूडेंट्स में से मनोगना एकमात्र छात्रा है।
रोजाना 12 से 14 घंटे जेईई की पढ़ाई की (JEE Main)
आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर की रहने वाली मनोगना स्कूल टाइम से ही शिक्षा को लेकर गंभीर रही है। वे हमेशा एक नियमित टाइम टेबल फॉलो करती रही है। जेईई (JEE Main) के लिए उन्होने हर दिन 12 से 14 घंटे की पढ़ाई की है। परीक्षा परिणाम आने के बाद उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों को दिया है। साई के अनुसार उनके माता-पिता और टीचर्स हर कदम पर उनके मार्गदर्शन बनकर साथ चले है।
साई के सामने आज है खुला आसमान (JEE Main)
JEE Main (JEE Main) 2025 में टॉप करने वाली इकलौती फीमेल कैंडिडेट्स साई मनोगना गुथिकोंडा के सामने आज खुला आसमान है। जो उन्होंने कड़ी मेहनत से हासिल किया है।इस जगह पहुंचने के पहले ही उन्होने अपने आगे के सारे फ्यूचर प्लान बना लिए थे। जिसके लिए अब साई तैयार है। साई मनोगना अब एक प्रमुख आईआईटी संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीई) करना चाहती है।
Poshan : महिलाएं और बच्चें कमजोर ना पड़े, सरकार ने बजट में निकाली Special पोषण 2.0 योजना