Successful Woman : कैंसर ने सपना तोड़ा पर पक्के इरादों ने बना दिया Queen

Successful Woman में आज जानते हैं एक ऐसी महिला के बारे में जो पायलट बनना चाहती थीं। जिसके लिए इनके इरादे पक्के थे और कामयाब होना ही इनका लक्ष्य था। पर कहानी में एक खतरनाक मोड़ भी आया। इनके सपनों के सामने कैंसर आ खड़ा। अब सपनें और कैंसर की लड़ाई में कौन जीता? ये जानकार आप भी दंग रह जाएंगे। तो जानते हैं आज कनिका टेकरीवाल की सक्सेस स्टोरी के बारे में….

संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की शानदार कहानी 

प्रेरणादायक और संघर्षों से भरी है कनिका की कहानी (Successful Woman), जिसने उन्हें आज एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित किया है। सबसे पहले आपको बता दें कनिका टेकरीवाल JetSetGo की संस्थापक और सीईओ हैं, जो भारत में एक अग्रणी प्राइवेट जेट चार्टर कंपनी है। उनकी कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, खासकर उन लोगों के लिए जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों का पीछा करना चाहते हैं।

Successful Woman

मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में कनिका का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भोपाल में प्राप्त की और बाद में आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गईं। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया।  उनके परिवार का बैकग्राउंड भी बिजनेस से जुड़ा हुआ था, जिससे उन्होंने बचपन से ही बिजनेस के प्रति एक गहरा लगाव विकसित किया। पर इस सब के बीच कनिका हमेशा से प्लेन चलाने की चाहत रखती रहीं, वे एक सफल महिला पायलट बनना चाहती थीं।

सपनों के बीच आया कैंसर 

पर कहते हैं ना हर कहानी में संघर्षों की कठिन सीढ़ी होती ही है। तो ऐसा ही हुआ कनिका के साथ (Successful Woman)।  जब वे मात्र 22 साल की थीं और उन्हें कैंसर का पता चला। यह उनके लिए एक कठिन समय था, लेकिन उन्होंने इसे अपने सपनों को साकार करने की राह में एक बाधा के रुप में नहीं देखा। उन्होंने इस बीमारी से लड़ने की ठान ली  उन्होंने अपने सपनों का पीछा करना जारी रखा।

Successful Woman

इन्हें स्टेज-2 हॉजकिन लिंफोमा (Hodgkin’s Lymphoma) कैंसर का पता चला। हॉजकिन लिंफोमा एक प्रकार का कैंसर है, जो लसीका तंत्र को प्रभावित करता है। जो इम्यून सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस कैंसर में लसीका कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं और शरीर के अन्य भागों में फैल सकती हैं। शुरुआती लक्षणों में उन्हें थकान, बुखार और वजन कम होता है। हॉजकिन लिंफोमा एक गंभीर बीमारी है, लेकिन एडवांस्ड मेडिसिन में इसका ट्रीटमेंट संभव है।

इनके जुनून को सलाम 

तो कैंसर और सपनों की लड़ाई शुरु हो गई। पायलट बनने का सपना टूटा पर प्लेन से रिश्ता नहीं छूटा। कनिका टेकरीवाल ने अपने इलाज के बीच ही साल 2014 में  JetSetGo की शुरुआत की। यह प्राइवेट जेट चार्टरिंग कंपनी है। जो उस समय में भारत में बहुत ही मुश्किल और महंगी प्रक्रिया थी। कनिका ने इस क्षेत्र में सुधार की संभावनाएं देखीं और इसे अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने का फैसला किया। JetSetGo ने ग्राहकों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राइवेट जेट बुकिंग की सुविधा दी।

Jetsetgo

  1.  JetSetGo ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और कनिका (Successful Woman) के नेतृत्व में, यह कंपनी भारत में प्राइवेट जेट चार्टर उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गई। उनकी कंपनी ने उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं, कस्टमाइजेशन के विकल्प, और विभिन्न प्राइस रेंज में उपलब्धता के कारण अपने आप को अलग किया।
  2. अपने हुनर के दम पर इस महिला ने एक नया गोल सेट किया। वे भारत की पहली विमान लीजिंग कंपनी जेटसेटगो (JetSetGo) की संस्थापक और सीईओ हैं। उनकी कुल संपत्ति 420 करोड़ रुपये बताई जाती है। साल 2021 की हुरुन रिच लिस्ट में भारत की सबसे युवा अमीर महिला का नाम दिया गया था। उनकी कंपनी ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।
  3. Forbes की ’30 Under 30′ सूची में भी कनिका टेकरीवाल का नाम शामिल है। वे हर युवा की प्रेरणा मानी जाती हैं। उनके जुनून ने भारत में एविएशन इंडस्ट्री में भी एक बड़ा बदलाव लाया।  कनिका ने अपने मेहनत के दम पर नाम कमाया है। उन्हें आसमां की रानी (The Sky Queen) के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें… गर्भ में जान और कंधे पर देश का भार, प्रेरणा से भरी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *