Delhi CM : राजधानी में महिला सु्रक्षा सबसे बड़ी चुनौती! New 4th महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता है तैयार

Delhi CM : एक बार फिर दिल्ली की कमान एक महिला मुख्यमंत्री के हाथों सौंपी गई है। दिल्ली में बीजेपी को मिली बड़ी जीत के साथ महिला शक्ति की भी जीत हुई है। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सभी बधाईयां दे रहे है। रेखा वर्मा हर महिला के लिए एक प्रेरणा बन गई है। तो जानते है आज भारत देश की राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के बारे में। जिनसे दिल्ली की जनता और मुख्यरुप से महिलाओं को कई उम्मीद है।

कौन है दिल्ली की नई मुख्यमंत्री ? 

Delhi CM

राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री अब रेखा गुप्ता (Delhi CM) है। वैसे तो रेखा गुप्ता कई सालों से राजनीति से जुड़ी हुई है। पर आम जनता के लिए पहले यह नाम उतना परिचित नहीं था, जितना आज है। रेखा गुप्ता का जन्म 1974 को हरियाणा के जुलाना में हुआ था। कुछ समय बाद वे अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गईं। दिल्ली में ही उन्होंने शिक्षा प्राप्त की।  राजनीति में उन्होंने कदम अपने कॉलेज के दिनों में ही रख लिया था। रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता एक व्यवसायी हैं। इनकी शादी साल 1998 में हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के परिवार में पति और 2 बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है।

छात्र संघ अध्यक्ष और पार्षद बन किए शानदार कार्य (Delhi CM) 

Delhi CM

अपने कॉलेज के दिनों में रेखा जी (Delhi CM) ने सबसे पहले चुनाव लड़ा। 1992 में वे दौलत राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP से जुड़ीं। उन्होंने छात्र जीवन में कई शानदार काम किए।इसके बाद साल 1996 से 1997 तक वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष रही। उन दिनों भी वे लड़कियों के अधिकार जैसे विषय पर गंभीरता से कार्य करती रही।साल2007 में रेखा जी  दिल्ली उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गई। उन्होंने पुस्तकालयों, पार्कों और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं का विकास किया।

नई मुख्यमंत्री के सामने क्या-क्या चुनौतियां 

Delhi CM

जैसा की हम सभी जानते है रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री (Delhi CM) है,और दिल्ली की सबसे बड़ी मांग है, महिलाओं की सुरक्षा। जब महिला सुरक्षा की बात होती है तो एक महिला नेता से अधिक आकांक्षा की जाती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है की वे दिल्ली में हो रहे अपराधों की कमी के लिए क्या काम करती है। आम जनता उनसे अपराधों की रोकथाम के लिए कड़े नियम बनाने की उम्मीद करेगी। रेखा गुप्ता को नारी सशक्तिकरण का प्रतीक माना जा रहा है। ऐसे में उनके सामने महिला वर्ग को लेकर कई आशाएं है। तो मुख्य रुप से मुख्यमंत्री जी को इन 7 बिन्दुओं पर विशेषरुप से कार्य करना होगा-

  1. महिला सशक्तिकरण
  2. शिक्षा सुधार
  3. स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
  4. स्वच्छता अभियान
  5. कानून-व्यवस्था को मजबूत करना
  6. ट्रैफिक समस्या
  7. रोजगार के अवसर

JEE Main : 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाली एकमात्र महिला कैंडिडेट , Top कर बनायी New History

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *