Major Radhika Sen : कांगो जनता की मददगार बनी देश की बेटी, संयुक्त राष्ट्र ने किया Honored

Major Radhika Sen : भारतीय सेना की एक उत्कृष्ट अधिकारी है मेजर राधिका सेन। जिन्हें  2023 में संयुक्त राष्ट्र (UN) मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान कांगो में संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान (MONUSCO) के दौरान महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा और जेंडर-सेंसिटिव शांति स्थापना के प्रयासों के लिए दिया गया।

बनाए रखा शांतिपूर्ण वातावरण  

Major Radhika Sen

मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक, मेजर सेन (Major Radhika Sen) ने कांगो में तैनात रहते हुए महिलाओं और पुरुषों को साथ काम करने के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान किया। महिलाओं की आवाज़ को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए उत्कर्ष कार्य (Major Radhika Sen)

Major Radhika Sen

सेन (Major Radhika Sen) ने कांगो में 20 महिला और 10 पुरुष सैनिकों की टीम का नेतृत्व किया। इसके साथ ही वहां के स्थानीय समुदायों में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, और सुरक्षा को लेकर कई कार्यशालाओं और प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया।  उन्होंने आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (IDPs) के सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर काम किया। उनकी इस सेवा की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सराहना करते हुए उन्हें एक “सच्ची नेता और प्रेरणा” कहा।

मेजर राधिका सेन हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से हैं। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। भारतीय सेना में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और सिक्किम में भी सेवा की है।​

जानिए Avani Lekhara के बारे में, जिन्होने दो गोल्ड मेडल जीते..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *