Business Scheme : यदि आप पहली बार बिजनेस शुरु करने जा रही है और आप दो विशेष केटेगरी से आती है तो आपके लिए खुशखबरी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Budget 2025 में घोषणा की है। जिसके अनुसार अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की 5 लाख महिलाओं के लिए एक नई स्कीम का ऐलान किया है। जिसमें पहली बार उद्यमी बन रही इस समाज की महिलाओं को अगले 5 साल के अंतराल में 2 करोड़ रुपये का टर्म लोन मुहैया कराया जाएगा।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए योजना
यदि आप अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से आती है तो तुरंत इस योजना (Business Scheme) का लाभ उठाएं। वित्तमंत्री की इस योजना का लाभ इस वर्ग की हर महिला को मिलेगा। कई सारी महिलाएं बिजनेस शुरु की चाह रखती है, पर बजट को लेकर हमेशा पीछे हट जाती है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वे अपने बिजनेस करने के सपने को पीछे छोड़ देती है। पर अब सरकार की इस नई योजना का लाभ लेकर आप अपने बिजनेस के सपने को आसानी से पूरा कर सकती है।
2 करोड़ रुपए का लोन (Business Scheme)
2 करोड़ रुपये का टर्म लोन मुहैया करने के पीछे सरकार की मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना है। वित्त मंत्री निर्मलासीतारमण ने अपने बजट में साफतौर पर यह ऐलान किया है महिलाएं भी बिजनेस में सफलता प्राप्त कर रही है। तो भारत की इकनॉमी में महिलाओं की भागीदारी बढ़े और लगभग 70% महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़ें। इसी उद्देश्य के साथ इस नई योजना (Business Scheme) की शुरुआत की जा रही है।
आवश्यक दस्तावेजों के साथ लाभ उठाएं स्कीम का
महिलाओं को जल्द ही इस योजना के अंतर्गत लोन प्रदान किया जाएगा (Business Scheme) । इस बात का ध्यान रखें की आपके पास पूर्ण दस्तावेज होना आवश्यक है। चूंकि यह स्कीम अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लागू हो रही है। तो इसका लाभ उठाने के लिए महिलाओं के पास जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। तो यदि आप इन दोनों वर्गों में आती है और अब तक आपके पास जातिप्रमाण पत्र नहीं है तो तुरंत इसे बनवाएं। अपने बिजनेस के सपने को साकार करने के लिए पीछे ना हटे।
देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक
देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बहुत आवश्यक है। भारत को विकसित देश बनाने की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक की है । इस भागीदारी में महिलाओं का योगदान बहुत अहम है। देखा जाए तो बीते कुछ सालों में महिलाओं के द्वारा शुरु किए काम बहुत अच्छे से चल रहे हैं। कई सारी महिलाएं देश का नाम अपनी बिजनेस (Business Scheme) की शानदार सोच से रोशन कर रही है।
देश का नाम रोशन करती महिलाएं
भारत की इकोनॉमी में अपनी विशेष भागीदारी निभाने वाली महिलाओं में नाम है जिया मोदी का। जिन्होंने भारत के प्रमुख कॉर्पोरेट वकीलों में से एक के रूप में प्रसिद्धी प्राप्त की है। जिया मोदी कई हाई-प्रोफाइल कॉर्पोरेट डीलों के लिए जानी जाती हैं। किरण मजूमदार-शॉ एक स्व-निर्मित उद्यमी और भारत की सबसे धनी महिलाओं में से एक है । उन्होंने बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की स्थापना की है।
सुनीता रेड्डी के नेतृत्व में अपोलो श्रृंखला के अस्पतालों को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। इसी तरह ऐलिस जी. वैद्यन, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी) की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक है। ऐलिस जी. वैद्यनाथन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं । इन सभी महिलाओं की सूची में आपका नाम भी शामिल हो सकता है। तो अपने बिजनेस की चाह को पूरा करें सरकार की इस योजना (Business Scheme) के साथ।
Interior Designer : बिजनेस के हजार आइडिया हो गए हैं फेल, ट्राई करें ये No.1 Successful काम